Tuesday, October 20th, 2026

इप्टा ने पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर वापसी की मांग की

रायपुर
इप्टा की राष्ट्रीय समिति ने वरिष्ठ पत्रकार मृणाल पांडेय,राजदीप,सिद्धार्थ वर्धराजन, जफऱ आगा एवं अन्य पत्रकारों के खिलाफ एफआईआर की वापसी तथा युवा पत्रकार मनदीप पूनिया की अविलंब रिहाई की मांग करते हुए केंद्र एवं भाजपा की प्रदेश सरकारों के दमनात्मक रवैये की तीव्र भत्र्सना की है।इप्टा के राष्ट्रीय महासचिव राकेश ने एक वक्तव्य में कहा है कि जहां इप्टा 26 जनवरी को दिल्ली में कतिपय अराजक तत्वों द्वारा हिंसा तथा राष्ट्रविरोधी गतिविधियों की निंदा करती है और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है वहीं इसके नाम पर किसान आंदोलन को बदनाम करने की साजिश की भी भत्र्सना करती है।इप्टा किसान आंदोलन के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त करते हुए तीनो काले कृषि कानूनों को रद्द करने और किसान संयुक्त मोर्चे के साथ सकारात्मक माहौल में बातचीत की भी मांग करती है।

 

Source : Agency

पाठको की राय